बरेली। उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने का एक अहम वीडियो रविवार को सामने आया है। बताया जाता है कि वीडियो 11 फरवरी 2023 का है। जोकि जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज है। वीडियो में उस दौरान बरेली जेल में बंद अशरफ से मिलने आए गुलाम, उस्मान, गुड्डू मुस्लिम व असद सहित कई लोग जेल से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि 9 लोग एक साथ अशरफ से मिलने बरेली जिला जेल पहुंचे थे। यहां यह तय हुआ था कि कौन क्या करेगा और कहां रहेगा। 


बरेली जिला जेल से उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रची गई थी। वहीं दूसरी ओर आपको बता दें कि बरेली जिला जेल में अवैध तरीके से अशरफ की बाहरी लोगों से मुलाकात कराई जाती थी। बरेली में अशरफ के नेटवर्क को उसका साला सद्दाम और लल्ला गद्दी संचालित करते थे। पुलिस का शिकंजा कसने के बाद लल्ला गद्दी ने सरेंडर कर दिया जो अब बरेली जिला जेल में बंद है। अशरफ का साला सद्दाम अभी भी फरार है पुलिस ने उस पर पचास हजार रूपए का इनाम घोषित कर दिया है। आपको बता दें कि इस पूरे मामले में कई लोगों पर कार्यवाही हो चुकी है जेल से जुड़े कई अधिकारियों पर भी गाज गिर चुकी है। असद और उसके साथी शूटर को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। तो वही रिमांड के दौरान अशरफ और अतीक अहमद की भी हत्या कर दी गई है।