बरेली। अशरफ का खास गुर्गा लल्ला गद्दी भले ही जिला जेल में बंद है। और उमेश पाल हत्याकांड में उसकी भूमिका भी सामने आई है। एक और भारतीय जनता पार्टी जहां माफियाओं पर नकेल कसने की कवायद चल रही है। 


दूसरी और माफिया और उनके गुर्गों से जुड़े लोगों के परिवार को पार्षद का उम्मीदवार घोषित कर रही है। जी हां बरेली के वार्ड नंबर 79 चक महमूद नगर से खुर्शीदा बेगम और वार्ड 75 से एजाज नगर से अफरोज जहां को पार्टी ने पार्षद का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं सूत्रों की मानें तो खुर्शीदा बेगम के बेटे और अफरोज जहां के पति मोहम्मद इफ्तेखार उर्फ धरती पकड़ लल्ला गद्दी के बेहद करीबी माने जाते हैं। के अनुसार धरती पकड़ एक एनजीओ के अध्यक्ष हैं उसी एनजीओ में मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी सचिव हैं। बड़ा सवाल यह उठता है कि भारतीय जनता पार्टी जहां एक और माफियाओं पर अंकुश लगा रही है। तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी पर बैठे जिला स्तरीय नेता माफियाओं के बेहद करीबी लल्ला गद्दी के करीबी के परिवार से पार्षद के उम्मीदवार घोषित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र जनता के सामने दिखाई दे रहा है।

ऐसे में इस्तकार खान उर्फ धरती पकड़ का एक फोटो सट्टा किंग हज्जन राबिया अख्तर के साथ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग धरती पकड़ के कुछ पुराने फोटो जिसमें वह कांग्रेस व सपा नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं। भाजपा के विरोध में कुछ पोस्ट सहित नाम फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।