बरेली। मेयर पद के लिए राजनीतिक दलों में घमासान थम गया हैं। भाजपा की तरफ से बरेली महापौर के लिए निवर्तमान मेयर डॉ उमेश गौतम के नाम पर मुहर लगा दी है। हालांकि उनके अलावा तीन अन्य नाम भी शामिल थे। लेकिन स्मार्ट सिटी योजना ओर विकास कार्यों के प्रोजेक्ट को देखते हुए भाजपा विश्वास जताते हुए फिर उन पर ही दांव खेला है।
बरेली में महापौर चुनाव मुकाबले के लिए सपा के घोषित प्रत्याशी संजीव सक्सेना ने भले ही नामांकन कर दिया। लेकिन समाजवादी बिग्रेड में अभी भी अंदरखाने बहुत कुछ चल रहा है। अभी तक सिर्फ सपा के पूर्व मेयर डा. आईएस तोमर ने पर्चा खरीदा है। वहीं पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन भी पर्चा भर सकती हैं, उन्होंने सपा से 2022 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।
सुप्रिया ऐरन कांग्रेस से पूर्व मेयर रहीं है, लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 से पहले वह अपने पति के साथ सपा में शामिल हो गईं थी। जहां उन्होंने कैंट सीट से चुनाव लड़ा था।
कांग्रेस ने यहां मेयर पद पर डाॅ कुलभूषण त्रिपाठी को मैदान में उतारा है। वहीं बसपा ने मोहम्मद युसूफ को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस और बसपा के दोनों प्रत्याशियों ने आज अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है।
.jpeg)

0 Comments