बरेली। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार से तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।
विकास भवन में सबका साथ-सबका विकास थीम पर आधारित प्रदर्शनी का उद्धघाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने फीता काटकर किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सरकार की योजनाओं जुड़े लाभार्थियों को चेक वितरित किए। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा- प्रदेश सरकार नौजवानों के रोजगार के लिये कार्य कर रही है ये वास्तव में सराहनीय कदम है।
इस अवसर पर संतोष गंगवार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सरकार की योजनाओं जुड़े लाभार्थियों को चेक वितरण किया। वहीं कैंट विधायक ने कहा कि योगी सरकार ने युवाओं को प्रदेश में रोजगार देने के लिए रणनीति तैयार की है। योगी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है।

0 Comments