बरेली। बारादारी थाना क्षेत्र में होली पर रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। महिला ने रंग फेंकने को लेकर गाली गलौज कर एक युवक को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद युवक ने महिला में भी कई थप्पड़ मार दिए। दोनों पक्षों में मारपीट की घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना बारादरी क्षेत्र की सनराइज कॉलोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यहां दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और दबंगों ने कई राउंड फायरिंग भी की है। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इसकी जानकारी पीड़ित परिवार ने बारादारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी देखकर आरोपियों की तलाश में दबिश दी। जहां मारपीट के आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस ने राजा उर्फ नन्हे को हिरातस में ले लिया है। सीसी टीवी कैमरे की फुटेज में पहले महिला युवक को थप्पड़ मारती है। इसके बाद युवक महिला को कई थप्पड़ मारता है। दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ मारपीट होती है। जिसके कुछ देर बाद दूसरा युवक लाठी डंडे लेकर हमला करता है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बारादरी इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

0 Comments