बरेली पुलिस लाइन में होली खेलते पुलिसकर्मी

बरेली। होली वाले दिन आम लोगों की सुरक्षा में मुस्तैदी से तैनात रहे पुलिसवालों ने गुरुवार को होली मनाई। पुलिस लाइन में होली कार्यक्रम हुआ। यहां डीजे पर पुलिसवालों ने जमकर डांस किया। होली पर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने रखने वाले पुलिसकर्मी गुरुवार को रंगों से सराबोर हो गए। बरेली समेत मंडल के शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में पुलिस लाइन में होली कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंगों में सराबोर कर दिया। बरेली पुलिस लाइन में पुलिसवालों की होली देखते ही बन रही थी।

बरेली में होली वाले दिन मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले पुलिसवालों पर ऐसा उल्लास छाया कि पुलिस लाइन परिसर होलीमय हो गया। पुलिसवालों ने डीजे पर जमकर डांस किया। कपड़ा फाड़ होली खेली। एडीजी जोन, आईजी रेंज और एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को होली की बधाई दी। उधर, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को होली मनाई।