निजी अस्पताल में भर्ती घायल युवक

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ब्लूबेरी रेस्टोरेंट्स में शनिवार देर रात प्रेमिका को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। दूसरे के साथ रेस्टोरेंट में प्रेमिका को देखा तो एक प्रेमी का गुस्सा भड़क गया और उसने तमंचे से फायरिंग कर दी। जिससे एक युवक की गोली पीठ में लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे मिनी बायपास के पास एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक, रितिक बाल्मीकि ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ कैंट से निकले था। झुमका चौराहे पर पहुंचे। इसी दौरान प्रेमिका से उसका विवाद हो गया। प्रेमिका ने गले में पड़ी उसकी सोने की चेन तोड़ ली। जिसके बाद वह चला गया। इसके बाद वह थाना प्रेमनगर के ब्लूबेरी रेस्टोरेंट्स पहुंचा। प्रेमिका दूसरे के साथ बैठी हुई थी। इसी बात पर विवाद हो गया। रितिक ने प्रेमिका से अपनी चेन मांगी। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रितिक ने इस दौरान तमंचा निकालकर दूसरे शख्स गौतम को गोली मार दी। गोली उसके पीठ में जा लगी। मौके पर प्रेमनगर पुलिस पहुंची। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रेमनगर ने बताया कि इस मामले में कार्यवाही की जा रही है।