लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य को लेकर सवाल किया है। अखिलेश यादव ने विधानमंडल के बजट सत्र के समापन पर ली गयी विधानसभा सदस्यों की फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है।  

साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से दोनों डिप्टी सीएम की अनुपस्थिति को लेकर जवाब भी मांगा है।