![]() |
| आग बुझती फायर ब्रिगेड की गाड़ी |
बरेली। थाना इज्जतनगर कर्मचारी नगर गली नंबर तीन में एक बंद पड़े मकान के ताले टूटे हुए थे और आग लगी हुई थी। इसकी सूचना डायल 112 को दी गई और फायरबिग्रेड की टीम को बुलाने को कहा गया। उसके बाद क्षेत्र के लोगों की मदद से आग को बुझाने का कार्य किया गया। स्थानीय निवासियों ने बता कि छत से प्लास्टर टूट कर गिर रहा था। दीवारें बहुत अधिक गर्म हो गई थीं। आग बुझाने में लगभग दो घंटे का समय लगा और बड़ा हादसा होने से बच गया। यह मकान लगभग हमेशा बंद रहता है। कभी-कभी मकान मालिक के रिश्तेदार आते हैं। मकान प्रसादी लाल दरोगा जी का है। जिनकी मृत्यु कई वर्ष पूर्व हो चुकी है। मौके पर संज्ञान में आया कि उनकी दो पत्नी थी। एक पति की दो लड़कियां कमलेश और विमलेश हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। विमलेश बहेड़ी में है। जिसे किसी ने फोन पर सूचना भी दी और वीडियो कॉल कर मकान भी दिखाया। सामान अस्त-व्यस्त रूप से पड़ा हुआ था। दो ताले टूटे हुए थे।
9.jpg)
0 Comments