बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक फतवा जारी किया है।

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन ने लव जिहाद के खिलाफ फतवा दिया हैं।

मुस्लिम नौजवानों से अपनी असलियत ना छुपाने की अपील की है। 

मुस्लिम नौजवानों को हाथ में कड़ा पहनना, लाल धागे का कलावा बांधना, पेशानी पर टीका लगाना आदि को नाजायज करार दिया है।



उन्होंने कहा कि मुस्लिम नौजवान अपनी इस्लामी पहचान छुपाने की नियत से दूसरे मजहब की लड़की के साथ शादी करने की नियत से अपना धर्म छुपाता है तो वह नाजायज है।

जब तक कोई दूसरे धर्म की लड़की की पूरी तरह इस्लाम कबूल ना कर ले तब तक उससे निकाह या शादी करना नाजायज है।