जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बाजार बंद, भारी पुलिस फोर्स तैनात
बरेली। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शाम करीब चार बजे बारादरी थाना क्षेत्र के श्यामगंज में उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जबकि अराजकतत्वों की भीड़ ने दुकानों पर पथराव कर दिया। इससे बाजार में दहशत फैल गई और बाजार बंद हो गया।
बताया जा रहा है कि भीड़ ने वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार को रोक लिया। उसकी पिटाई कर दी। उसने भागकर अपनी जान बचाई। भीड़ ने उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स ने लाठी फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ा। फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा के कार्यक्रम से लौट रहे कुछ लोगों ने मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।


0 Comments