जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले फिरोज खान से एक भाजपा नेता पर प्लाट बेचने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। फिरोज का आरोप है कि एक प्लॉट का इकरारनामा करवाने के नाम पर उनसे एक लाख अस्सी हजार रुपए हड़प लिए गए और फिर भी प्लाट का बैनामा नहीं करवाया,

वहीं जब फिरोज ने रुपए वापस मांगे तो भाजपा नेता ने टालमटोल शुरू कर दी, अपने बंद बैंक अकाउंट का चक दे दिया। ठगी का एहसास होने के बाद फिरोज खान ने मामले की लिखित शिकायत एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से की है। वहीं एसएसपी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा टायर मंडी के रहने वाले फिरोज खान पुत्र इंतजार मियाँ ने बताया कि भाजपा नेता इमरान खान उर्फ अरशद पठान ने ईट पजाह चौराहे पर एक प्लाट को अपना बताकर उससे से एक लाख अस्सी हजार रुपए बतौर बयान लिया था। जब फिरोज ने अरशद से प्लाट का बैनामा कराने को कहा तो वो टालमटोल करने लगा। तब फिरोज ने आस पड़ोस के लोगों से कहा तो वह पर पैसा वापस करने को तैयार हो गया। इसके बाद उसने फिरोज को 30 अक्टूबर का बैंक ऑफ़ बड़ौदा का एक चेक दे दिया। जिसे फिरोज ने 23 जनवरी को अपने बैंक खाते में खाता लगाया तो उसको पता चला कि इमरान खान ने उसको बंद खाते का खाते के चेक दे दिया।

फिरोज का आरोप है कि उसको जानबूझकर धोखाधड़ी की नीयत से बंद खाते का चेक दिया गया है। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।