पेशी से वापस लौट रहे थे जिला कारागार
जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में कोर्ट से वापस कारागार लौट रही कैदियों की गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे कैदी वाहन अनियंत्रित हो गया। हादसे से दर्जनो से ज्यादा कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के लिए कैदियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। बताया गया है कि वैन में 54 कैदी सवार थे।
वरिष्ठ जेल सुप्रीटेंडेंट विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार को कैदी कोर्ट में पेशी के बाद वापस कारागार लौट रहे थे। इस दौरान बिथरी चैनपुर क्षेत्र के नवादिया झादे के पास किसी वाहन की टक्कर से हादसा हो गया। आनन फानन में पुलिस टीम द्वारा 21 घायल बंदियों को उपचार के बाद स्वास्थ्य केंद्र से जिला कारागार लाया गया।
वही इस मामले में सीओ हाईवे ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ कैदी मामूली दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद न्यायिक अभिरक्षा में दाखिल कर दिया है।

0 Comments