जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। सुरेश शर्मा नगर स्थित विश्व शांति मंदिर में रविवार को भगवान श्री राम के दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसमे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत पूजन किया गया।
इनके साथ साथ भगवान श्रीकृष्ण जी और राधा रानी की प्रतिमाओं की भी प्राण प्रतिष्ठा करवायी गई। पूजन कार्य आचार्य पंडित मेधावृत शास्त्री तथा इंजीनियर पंडित देशदीपक शास्त्री द्वारा विधि विधान से संपन्न हुआ। पूजन प्रेम सुरेश फ़ाउंडेशन के संस्थापक साकेत सुधांशु शर्मा तथा अंजलि शर्मा व अमोघ शर्मा द्वारा करवाया गया।
साकेत सुधांशु शर्मा ने कहा कि हिंदू पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु के 10 अवतार बताए गए हैं। इसलिए उन्हें दशावतार के नाम से भी जाता है। श्रीराम भी भगवान विष्णु के 7वें अवतार में से एक है। भगवान राम के जितने भी नाम हैं वो सभी मंगलकारी हैं।
पंडित मेधावृत ने कहा कि हिन्दू धर्म के चार आधार स्तंभों में से एक है प्रभु श्रीराम। भगवान श्री राम ने एक आदर्श चरित्र प्रस्तुत कर समाज को एक सूत्र में बांधा था। भारत की आत्मा है प्रभु श्रीराम।
अंजलि शर्मा ने कहा कि 'राम' यह शब्द दिखने में जितना सुंदर है उससे कहीं महत्वपूर्ण है इसका उच्चारण। राम कहने मात्र से शरीर और मन में अलग ही तरह की प्रतिक्रिया होती है जो हमें आत्मिक शांति देती है।
इस अवसर पर बीडी शर्मा, राजेंद्र सिंह, अरुण अग्रवाल, मुनीश कुमार, पंडित राकेश शंखधार, अशोक सक्सेना, एसपी पांडे, केके त्रिपाठी, राजीव सिंह, आरएस गुप्ता, रुपेश बंसल, अमन सिंह, एसआर सिंह, एसपी सिंह, सतीश चंद्र गुप्ता, आरएन पांडे, एके वैश्य, पंकज गंगवार, धर्मेंद्र सिंह, जेपी शर्मा, अजय सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।

0 Comments