जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली(मीरगंज)। गांवो में सफाई कर्मियों को लेकर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा मीरगंज तहसील के एडीओ पंचायत मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़, तीनों ब्लॉकों के सफाई कर्मी कहीं भी अटैच हो उन्हें तत्काल प्रभाव से उनका अटैचमेंट खत्म करिए और आज ही शाम तक उनको गांव लौटने को कहो किसी भी कार्यालय में क्यों ना हो।
तीनों ब्लॉक के एडीओ पंचायत समस्त सफाई कर्मियों को गांव की ओर वापस भेजे। कोई भी सफाई कर्मी किसी के घर किसी के कार्यालय चाहे सरकारी अधिकारी हो या अन्य लोग हो किसी के यहां कोई काम नहीं करेगा। अगर किसी के गांव में कल तक सफाई कर्मी नहीं पहुंचता है आप बरेली आ जाना। जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सफाई कर्मियों को गांव वापस भेजने का निर्देश दिए हैं। स्पष्ट कहा है कि अब अगर कोई भी सफाई कर्मी ग्राम के लिए अलावा दूसरे स्थान पर मिलते हैं तो इसके लिए एडीओ पंचायत जिम्मेदार होंगे।

0 Comments