जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर इस्लामिक झंडा लगाने को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बारादरी थाना क्षेत्र की कांकर टोला चौकी इंचार्ज वकार अहमद ने थाना बारादरी के चक मोहम्मद में रहने वाले नदीम खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आप है कि नदीम खान इस्लामिक झंडे को राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर लगाया है। जिससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है। इस संबंध में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट कर पुलिस अफसर से भी शिकायत की गई है। जिसके बाद चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंच कर जांच की, जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

0 Comments