जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। सोमवार को सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका के ठेकेदार पर फज्र की नमाज अदा करते समय उसके तहेरे भाई ने जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से हुए हमले में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। थाना आंवला के बंजरिया निवासी 52 वर्षीय मोहम्मद अकरम पुत्र अब्दुल राशिद नगर पालिका में ठेकेदार है।सोमवार को सुबह वह बंजरिया के नई मस्जिद में फज्र की नमाज पढ़ने गए थे। जिस समय वह नमाज पड़ रहे थे। उस पर गांव के ही मोहम्मद हुसैन ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन पर हमला क्यों किया इस बारे में परिवार के लोगों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।