जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। तीन अक्टूबर से बरेली में 151 केन्द्रों पर धान की खरीद शुरू हो गई है। 15 दिन में 151 में से 133 केंद्रो पर 1566 एमटी धान की खरीद हुई है। 18 केंद्रो पर अब तक एक भी किसान धान लेकर नहीं पहुंचा है। बारिश ने भी धान खरीद की रफ्तार को धीमा कर दिया। बुधवार को कई कई क्रय केंद्रों पर धूप में धान को सुखाया गया। नवाबगंज मंडी में 18 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। अभी सिर्फ 1500 कुंतल धान की खरीद हो सकी है। बारिश ने धान की खरीद सुस्त कर दी। बुधवार को उपमंडी के चार धान क्रय केंद्रों पर सिर्फ 200 कुंतल धान पहुंचा। धूप में सुखाकर नमी खत्म किया गया। फरीदपुर में किशुर्रा रोड के गोदाम पर धान खरीद के तीन केंद्र खोले गए। बुधवार को तीन केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। 15 दिन में प्रथम केंद्र पर 433, दूसरे केंद्र पर 213 और तीसरे केंद्र पर सिर्फ 175 कुंतल की खरीद हो सकी है।
मीरगंज के मिर्जापुर के क्रय केंद्र पर बुधवार को एक भी किसान धान लेकर नहीं पहुंचा। धान खरीदारी केंद्र चौकीदार के हवाले था। सचिव केंद्र पर मौजूद नही थे। बताया गया की मीटिंग में गए है। केंद्र पर 15 दिन में 15 क्विंटल धान की खरीद हुई है। अलीगंज सहकारी समिति पर धान क्रय केंद्र खोला गया है। 15 दिन में 40 कुंतल धान की खरीद हो पाई है। यहां किसानों को छांव में बैठने और ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी करने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
आंवला में मंडी में 9 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। बुधवार के एसडीम गोविंद मौर्य ने छापा मार दिया। एक केंद्र पर खरीद शून्य पाई गई। एसडीएम ने किसानों से संपर्क कर खरीद बढ़ाने की हिदायत दी।
धान की खरीद में तेजी लाने की हिदायत दी है। केंद्र प्रभारियों को किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। शासन ने 1.83 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया है।
-सौरभ दुबे, एडीएम सिटी व धान खरीद के नोडल अधिकारी

0 Comments