जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। तहसील मीरगंज मे रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर बैनाम करवाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। ज़मीन का बैनामा कराने आये चाचा को भतीजे और पत्नी ने जमकर पीटा। वहां मौजूद किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि मीरगंज तहसील क्षेत्र के रहने वाले बांकेलाल अपनी सम्पति अपनी बेटी के नाम कराने के लिए तहसील आए थे। इसी दौरान पहले से वहां उसके भतीजे और बहु ने वृद्ध बांकेलाल के साथ की मारपीट कर दी।
बताया जाता है उसे संपत्ति को बांकेलाल का भतीजा अपने नाम कराना चाहता था। मारपीट और हंगामा देखकर आसपास मौजूद लोगो ने आकर बांकेलाल को बचाया। मारपीट की सूचना पर तहसील पहुँची पुलिस दोनों को लेकर थाने लेकर चली गयी।

0 Comments