जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। सीबीगंज में शोहदों के द्वारा छात्र को ट्रेन के आगे फेंके जाने के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर कार्रवाई के आदेश है। इस मामले में एसएसपी घुले सुशील चंन्द्रभान ने सीबीगंज इंस्पेक्टर अशोक कम्बोज, हल्का इंचार्ज नितेश कुमार और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिए। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
डीएम घायल छात्र का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने छात्रा को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजने की बात कही, उसका फ्री इलाज कराया जाएगा। साथ ही मुआवजा को संस्तुति की जायेगी। सीएम के संज्ञान लेने के बाद कमिश्नर, आईजी, डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी, एसडीएम समेत तमाम अधिकारी छात्रा का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। मामले की जांच एसपी सिटी को दी गई है। पुलिस ने एक आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा नाबालिग है, इसलिए कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। इसमें 5 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जा रही है।
डीएम रविंद्र कुमार ने बताया की सीएम ने इस घटना का संज्ञान लिया है, इस आधार पर इंस्पेक्टर समेत अन्य को निलंबित किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि छात्रा ट्यूशन गई थी। जहां सीबीगंज में वह रात में 9:40 बजे वह खून से लथपथ हालत में रेलवे लाइन पर मिली। जिसके पैर और हाथ कटा हुआ था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिसमें परिजनों ने कहा कि छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका गया है।

0 Comments