जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। भाजपा की पूर्व महिला पार्षद प्रत्याशी के पेट में लात मारने और मुकदमा दर्ज होने के मामले में दूसरा पक्ष शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। दूसरे पक्ष के साथ पहुंचे मोईन सिद्दीकी ने भाजपा नेता पर मजार की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए झूठा मुकदमा दर्ज करने की बात कही, उन्होंने एसएसपी से जांच कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि भाजपा की पूर्व महिला पार्षद प्रत्याशी के पति शारिक अब्बासी ने थाना बारादरी में एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उनका आरोप था कि उनकी पत्नी के पेट में लात मार दी। जिसके कारण तीन माह के बच्चे का गर्भपात हो गया। इसी मामले में दूसरे पक्ष की ओर से चक मोहम्मद की रहने वाली जेबा पत्नी रईस की ओर से एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। शुक्रवार को तमाम महिला व पुरुष मोईन सिद्दीकी के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि भाजपा नेता शारीक अब्बासी और उसके साथी कब्रिस्तान मदीना शाह के इमामबाड़े की खाली पड़ी जगह पर कब्जा कर बेचना चाहते हैं। जिस कारण साजिद सकलानी ने कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाने के लिया वक्फ बोर्ड में पैरवी की थी। आदेश होने के बाद दो माह पहले बाउंड्री बनवा दी गई। इसके बाद आरोपी कब्जा नहीं कर सके और रंजिश मानने लगे। 30 अगस्त को शारिक और उसके साथी फिर से कब्जा करने की कोशिश करने लगे। जब जेवा के देवर शब्बीर ने विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। शोर शराबा सुनकर भीड़ इकट्ठी हो गई थी। पुलिस ने दो लोगों का शांति भंग में चालान किया था। वहीं कुछ दिन बाद शारीक की ओर से मुकदमा दर्ज कर दिया गया। दूसरे पक्ष ने मुकदमे को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

0 Comments