जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। शुक्रवार को जिला अस्पताल से डॉक्टर वैभव शुक्ला और डॉक्टर राहुल बाजपेई फरार हो गए। दोनो डॉक्टरों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सरेआम शराब के नशे में राहगीरों और पुलिसकर्मियों के साथ 100 फुटा रोड पर मारपीट की थी। डॉक्टरों पर महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ और पुलिस की वर्दी फाड़ने का भी आरोप है। डॉक्टरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में इज्जतनगर थाने में दो मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने मौके से तीन डॉक्टरों को गिरफ्तार किया था। तीनो डॉक्टरों की पब्लिक ने भी जमकर पिटाई की थी। घायल डॉक्टरो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीनों डॉक्टर पुलिस कस्टडी में थे। शुक्रवार को पुलिस कस्टडी से दोनो डॉक्टर फरार हो गए थे। दोनो डॉक्टर जिला अस्पताल में तैनात है।
दोनो डॉक्टरों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस की टीमें फरार डॉक्टरों की तलाश में जुट गई है। आपको बता दें कि दोनो डॉक्टरों अन्य कुछ लोगो के साथ मिल कर 100 फुटा रोड पर शराब के नशे में जमकर वबाल किया था।

0 Comments