जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली(मीरगंज)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में पैसों के लेन देन को लेकर मारपीट का वीडियो सामने आया हैं। पीड़ित ने मीरगंज थाने में इस बाबत लिखित शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया हैं।
मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव खमरिया आजमपुर की गौटिया का बताया जा रहा हैं। मंजीत पुत्र विजय पाल ने बताया कि 18 अगस्त की दोपहर दो बजे वह रम्पुरा मोड़ स्थित शराब भट्ठी के बाहर खड़े थे। इस दौरान सत्यपाल, सिरवतन, टिंकू और बंटी ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने जमकर पीटा और उनकी जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए। आसपास कई लोग मारपीट होते देख रहे है, वीडियो बना रहे है लेकिन किसी ने बीच-बचाव कराने की कोशिश नहीं की। मारपीट का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। युवक की तहरीर और वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

0 Comments