जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव पंबड़िया के जंगल में अज्ञात महिला अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर एसएसपी, एसपी क्राइम एवं डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल ने जुट गई। महिला का अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस के साथ मीरगंज सीओ हर्ष मोदी, एसपी क्राइम मुकेश कुमार सिंह के साथ डॉग स्क्वाड प्रभारी सी राम किशन, सहायक ब्रिजेश यादव व फील्ड यूनिट टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला कहां की है और उसकी हत्या क्यों की गई इसका पता उसकी शिनाख्त होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

0 Comments