जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बुलेरो कार ने सड़क पर खड़े शख्स, उसकी सलहेज और नाती को रौंद दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वीरेंद्र की मौत हो गई। वहीं सलहेज और नाती का इलाज चल रहा है।
थाना भुता क्षेत्र के महेशपुर में रहने वाले 47 वर्षीय वीरेंद्र का 4 वर्षीय नाती उमेंद्र बीमार चल रहा है। जिसका नवाबगंज के एक डॉक्टर से इलाज चल रहा है। मंगलवार को वह अपनी सलहेज द्रौपदी के साथ उसे नवाबगंज दवा दिलाने गए थे। रास्ते में वापस आते समय हरदुआ चौराहा के पास सड़क पर खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगे। इस दौरान एक सफेद कलर की उत्तर प्रदेश सरकार लिखी हुई सरकारी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वीरेंद्र की मौत हो गई। वहीं अन्य दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद तमाम राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना देकर परिजनों को बुलाया गया। शिनाख्त कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments