जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। शहर में एक व्यक्ति कुत्ते का मांस खाते पकड़ा गया। पुलिस ने उसे मानसिक बीमार बताकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया है कि उसे मानसिक अस्पताल भेजा जाएगा। किला थाना क्षेत्र में दूल्हे खां मजार के पास मंगलवार रात करीब नौ बजे वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा कि सड़क किनारे एक व्यक्ति मरे कुत्ते का मांस निकाल कर खा रहा था। इसकी जानकारी होने पर थोड़ी ही देर में मौके पर काफी भीड़ लग गई।सूचना पर सराय पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंच गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। किला थाना के इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी व्यक्ति मानसिक बीमार है। फिलहाल उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया है। वहां से जांच के बाद उसे मानसिक अस्पताल भेजा जा सकता है।
दरअसल किला शमशान भूमि फाटक के सामने सड़क पर एक कुत्ते का शव पड़ा हुआ था। इस दौरान वहां मंदबुद्धि युवक आया और कुत्ते के शव को खाने लगा। वहां से गुजर रहे लोगों की निगाह उस युवक पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पड़कर मानसिक चिकित्सालय भेज दिया।
युवक सड़क पर पड़े कुत्ते को खा रहा था। लोगों ने इसकी जानकारी उन्हें दी। उन्होंने युवक को मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कर दिया है। वह अपना नाम भी नहीं बता पा रहा था।
-राजीव कुमार, थाना किला प्रभारी।

0 Comments