जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। सावन माह के अंतिम सोमवार को नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति द्वारा श्रंखला बद्ध रुद्राभिषेक कार्यक्रम के अंतिम चरण मे रूद्राभिषेक संस्था के शिविर कार्यालय मंदिर सेठ गिरधारी लाल श्यामगंज में किया गया। जिसमें सभी संस्था सदस्यों सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी के साथ विगत लगभग दो माह से चल रहे श्रंखलाबद्ध रुद्राभिषेक कार्यक्रम का विश्राम हो गया। श्रीगणेश पूजन एवं हनुमान चालीसा के पाठ के उपरान्त सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंदिर के शिवालय में जलाभिषेक किया। तदोपरांत रुद्राभिषेक कर महाआरती की गयी व प्रसाद वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष ब्रजवासी लाल अग्रवाल ने श्रंखला बद्ध रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सहयोगी सभी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बृजवासी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, पंकज देवल, मनोज देवल, दिनेश अग्रवाल, शोभित अग्रवाल उपस्थित रहे।