जागेश्वर न्यूज नेटवर्क

बरेली। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा दो दिवसीय दौरे पर बरेली में हैं, जिसके चलते उन्होंने बरेली शहर की कई योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही साथ देश का पहला अन्नपूर्णा स्टोर का भी निरीक्षण करने पहुंचे, जोकि बरेली के मॉडल गांव भरतौल में बनाया गया है। मुख्य सचिव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह सम्पूर्ण सुपर मार्किट है, इस स्टोर में राशन के साथ सीएससी का काम भी किया जायेगा। जो संकरी गलियों में कोटेदार के द्वारा राशन दिया जाता था। उसके लिए अब यहां दुकान निर्धारित कर दी गयी है। पूरे प्रदेश में अन्नपूर्णा स्टोर बनाये जायेंगे। इसमें राशन के साथ-साथ जन-सुविधा केंद्र भी बनाया गया है, जिसमे डेली यूज़ का सामान भी मिलेगा, यहां से सामान ग्राहकों को उचित मूल्य पर मिलेगा। मुख्य सचिव ने सरकार के इस प्रोजेक्ट की तारीफ की, प्रदेश में ऐसे अन्नपूर्णा स्टोर बनाये जायेंगे। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और डीएम शिवाकांत द्विवेदी मौजूद रहे। मुख्य सचिव के कार्यक्रम से जिले भर में प्रशासन ने कड़े इंतजाम कर रखे हैं।