जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। वरिष्ठ रंगकर्मी जेसी पालीवाल का बुधवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। यह जानकारी उनके बेटे संजीव पालीवाल ने दी। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बरेली में किया जाएगा। उनकी मौत की खबर से समाजसेवियों और रंगकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं समाजसेवी जेसी पालीवाल का 90 वर्ष की उम्र में बुधवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बता दें वह कबीर पुरस्कार से सम्मानित थे। उनका जन्म 03 जुलाई सन 1934 को आगरा के मेहरा चौधरी गांव में हुआ था। अब यह गांव फिरोजाबाद जिले में आता है। जेसी पालीवाल 1946 में एयरफोर्स कर्मी अपने ताऊ सीताराम पाल के साथ बरेली आए थे। यहां पढ़ाई करने के बाद उनकी पूर्वोत्तर रेलवे में नौकरी लग गई। उसके बाद वह बरेली के होकर रह गए। अपने जीवन काल मे उन्होंने कई सराहनीय कार्य किये। इसके साथ ही वह रंगमंच से भी जुड़े थे। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया। समाजसेवियों ने उनके निधन को बरेली के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है।

0 Comments