जागेश्वर न्यूज नेटवर्क

बरेली। बहेड़ी में मंगलवार को सुबह सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना में ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर- ट्राली में सवार होकर 7 लोग धान की रोपाई के लिए खेत में जा रहे थे। घटना कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब हादसे का पता परिवार में चला तो कोहराम मच गया। एक साथ घर में दो मौतें होने से गांव में मातम पसर गया।


देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव ननकौर निवासी 30 वर्षीय जियाउर्रहमान पुत्र मरकूब हुसैन अपने चाचा लाइक अहमद 40 पुत्र वाहिद हुसैन के साथ पेड़ की पौध लेने बहेड़ी गया था। ट्रैकर में अन्य लोग भी बैठे थे। बहेड़ी से वापस आते समय परुई फाटक के पास ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे जियाउर्रहमान व उसके चाचा लईक अहमद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मौके से ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी जब  परिजनों को चली तो सबके होश उड़ गए। एक साथ घर में दो लोगों की मौत होने से चीख-पुकार मच गई। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना के बाद एडीएम सिटी डॉ आरडी पांडेय और एसपी सिटी राहुल भाटी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल लिया।