जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। शनिवार को हुई झमाझम बारिश से कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिल गई। लेकिन बारिश रुकने के बाद उमस भरी गर्मी अभी भी बरकरार है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बरेली में मानसून आ गया है। मौसम विभाग इस बार मानसून में अच्छी बारिश होने की उम्मीद जाता रहा है।
सुबह अचानक काले बादल छाए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। जिसके चलते लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद शनिवार को फिर बरसात हो गई। झमाझम बारिश के बाद जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर बारिश ने सड़क से गुजरने वालों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। सड़को पर जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से पहले नगर निगम शहर के नालों नालियों की सफाई कर लेता तो शायद जलभराव की समस्या उत्पन्न न होती।

0 Comments