जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आशीष रायल पार्क कालोनी के योग कर निरोग रहने का प्रण लिया। इसी के साथ बड़ी धूमधाम से योग दिवस समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर विषम मौसम मे भी पहले सभी ने वारिश का आनंद लिया तत्पश्चात योगासन का आनंद उठाया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता केएन सहगल ने की। एसएस राठौर विशिष्ट अतिथि थे। कर्नल राना एवं निरंजन अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। लगभग 50 सदस्य इस कार्यक्रम के साक्षी बने। इस दौरान केएन सहगल, एसएस राठौर, एससी आर्या , केके अग्रवाल , एसपी सिंह, एनपीएस मुखर्जी, अमित गंगवार, निरंजन अग्रवाल, सुनील गुप्ता, सुबोध दीक्षित, शरद गुप्ता, कर्नल राना, अशोक अग्रवाल, योग गुरू वर्मा, संजय सिंह, आशुतोष, महेश अग्रवाल, एके गुप्ता, रविन्द्र कुमार, सुषमा दीक्षित, शशि अग्रवाल, आभा शर्मा, आशा गुप्ता, पूनम गुप्ता, अंजलि अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सुरेश पाठक ने सभी को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का समापन सूक्ष्म जलपान के साथ किया गया।