जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स ने योग किया। प्रोग्राम ऑफिसर फरहान अहमद सैफी ने छात्रों को योग करने के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि रोजाना योग करना स्वस्थ जीवन की कुंजी है।
मन को समझाने व तनाव कम करने के लिए विभिन्न योग क्रियाएं करनी चाहिए। योग के द्वारा केवल बीमारियों का उपचार ही नहीं किया जाता है बल्कि इसे अपना कर कई मानसिक और शारीरिक कमियों को दूर किया जा सकता है। योग हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बना कर जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने हलासन, पद्मासन, कपालभाती और मेडिटेशन के माध्यम से स्वयं को ऊर्जावान व फुर्तीले बने रहने का मंत्र दिया। छात्रों ने इस दौरान कई योगासन किए। प्रोग्राम ऑफिसर की ओर से छात्रों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई। प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी ने छात्रों को संतुलित भोजन के साथ ही मोटे अनाज को दिनचर्या में शामिल करने के बारे में बताया। इस मौके पर शिक्षक अनवर अली रिजवी, नदीम उज जफर तथा स्वयंसेवक आरिफ, फैजल, ऋषभ, जाहिद आदि उपस्थित रहे।

0 Comments