जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

फतेहगंज पश्चिमी। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण संस्थान भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक उर्फ आशु ने नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिम मे शाहिद उर्फ कल्लू डाॅन की पत्नी चेयरमैन इमराना की भ्रष्टाचार के माध्यम से चुनाव जीतने शपथ कराने पर बीती 24 मई को मुख्यमंत्री कार्यालय मे शिकायत दर्ज करवायी थी। अपनी शिकायत मे मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि शाहिद उर्फ कल्लू डाॅन और उनकी पत्नी चेयरमैन इमराना स्मैक तस्करी का बड़ा कारोबार करते है। स्मैक तस्करी के कारोबार मे इमराना अपने पति शाहिद उर्फ कल्लू डाॅन साथ देती है। लगभग सालभर पहले शाहिद उर्फ कल्लू डाॅन की नौ करोड़ से ज्यादा की सम्पति शासन ने जब्त करी है। फिर भी चुनाव के समय वांछित अपराधी होते हुऐ शाहिद उर्फ कल्लू डाॅन अपनी पत्नी इमराना का लगातार चुनाव प्रचार कर रहा था। और चुनाव मे स्मैक तस्करी के कालेधन के प्रयोग से चुनाव मे विपक्षी निर्दलीय प्रत्याशियो व अपने सहपाठियों सहयोग से साठगांठ करके वोटिंग में अपनी पत्नी इमराना के पक्ष मे चुनावी सेटिंग करके वोटिंग दो दिन इमराना के पति स्मैक तस्कर शाहिद उर्फ कल्लू डाॅन ने नाटकीय षडयंत्र रचकर आत्मसमर्पण कर दिया। स्मैक तस्कर शाहिद उर्फ कल्लू डाॅन व उनके सहयोगियों का मकसद इमराना को चुनाव जिताकर इमराना व शाहिद उर्फ कल्लू डाॅन की गिनती माननीय लोगों मे करवाकर स्मैक तस्करी का कारोबार को बड़ाना है। शिकायतकर्ता की उपरोक्त शिकायत को उत्तर प्रदेश सरकार ने संज्ञान मे लेकर 14 जून को उपरोक्त प्रकरण की जांच के आदेश जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिये है।