- चार माह पहले हुई थी शादी
जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। एक विवाहिता से पड़ोस के रहने वाले युवक ने सात दिन तक दुष्कर्म किया। आरोपी युवक दूसरे समुदाय का बताया जाता है। जहां युवक ने पहले विवाहिता को बेहोश कर अपने घर में रखा, उसके बाद हैदराबाद ले गया। पीड़िता की तीन माह पहले ही शादी हुई थी। पूरे मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत करते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाली 25 साल की युवती की शादी फरवरी 2023 में हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक से हुई थी। विवाहिता का पति प्राइवेट नौकरी करता है। विवाहिता अपने मायके आई हुई थी। एक सप्ताह पहले पीड़िता अपने घर पर थी, जहां पड़ोस की रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती विवाहिता को अपने घर पर बुलाकर ले गई। आरोप है कि युवती के भाई ने विवाहिता को नशीला पदार्थ दे दिया और विवाहिता के साथ रेप किया। उसके बाद विवाहिता को अपने पास रखा और उसे हैदराबाद ले गया। हैदराबाद में भी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने घर कॉल करके आपबीती सुनाई। तब पीड़िता के मायके पक्ष के लोग हैदराबाद से ले आए। अब परिजनों ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। इस मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
.jpeg)
0 Comments