जागेश्वर न्यूज नेटवर्क

बरेली। बाइक से आ रहे रिटायर्ड फौजी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना नवाबगंज के अडूपुरा निवासी मेवाराम का 52 वर्षीय बेटा इतवारी सिंह सेना से रिटायर्ड सुबेदार था। गुरुवार को वह किसी काम से रिठौरा गए हुए थे। वापस आते समय कलापुर नहर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं, घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की चार बेटियां और एक बेटा है। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया है। पुलिस आरोपी चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।