जागेश्वर न्यूज नेटवर्क 

बरेली। महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे चंद्रवीर रमण ने शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में नवीनीकृत जलपान गृह का उद्घाटन फीता काटकर एवं फलक का अनावरण कर किया। उन्होंने रोड नं. 2 पर स्थित रेलवे आवासीय परिसर में 2 यूनिट टाइप-5 आवासों का उद्घाटन कर वृक्षारोपण भी किया। महाप्रबंधक ने सायंकाल इज्जतनगर रेलवे स्टेशन परिसर में नवस्थापित द रेल कैफे (रेल कोच रेस्टोरेंट) का उद्घाटन फीता काट कर किया। उद्घाटन के पश्चात् महाप्रबंधक ने जलपान गृह एवं द रेल कैफे में परोसे जाने वाले भारतीय व्यंजनों को स्वाद लिया। इसके पश्चात महाप्रबंधक ने रेलवे अधिकारी क्लब में नवीनीकृत तरणताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडल के विभिन्नों को उक्त उत्कृष्ट कार्यों के लिए रुपये पिच्छत्तर हजार के सामूहिक पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर रेखा यादव, मुख्यालय गोरखपुर से आए प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक संजय कुमार त्रिपाठी, प्रमुख मुख्य इंजीनियर रंजन यादव, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह एवं इज्जतनगर मंडल से अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) राजीव अग्रवाल सहित मंडल के शाखा अधिकारी उपस्थित थें।