जागेश्वर न्यूज नेटवर्क

बरेली। ब्लॉक विथरी चैनपुर ग्राम गिरधारीपुर के लोगों ने आरोप लगाया है कि 28 लोगों के राशन कार्ड ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने कटवा दिए हैं। पूरा मामला यह है कि ग्राम गिरधारीपुर ब्लाक बिथरीचैनपुर में वोट नहीं देने के कारण 28 लोगों के राशन कार्ड काट दिए गए हैं, जिनके बारे में गलत सूचनाएं दी गई हैं। इसमें सरकारी नौकर व चार पहिया वाहन गलत तरीके से दिखाकर राशन कार्ड कटवा दिए गए हैं। इसमें कुछ लोग मजदूरी करते हैं। नए राशन कार्ड बनवाने के लिए वसूली भी की गई थी, तथा जिन लोगों से वसूली की गई है, उन सबने ये कबूला है कि उनसे रुपये लिए गए हैं। तब राशन कार्ड बना है तथा उसका वीडियो आवेदक ग्रामीणों के पास है। दोबारा जाँच कर राशन कार्ड बहाल करने की मांग की है। राशन कार्ड निरस्त होने वालों के नाम मुलो पत्नी प्रेम नारायण, भगवान देई, संतोष कुमारी, ममता, आशा देवी, पिंकी, शांति, सुमन, दुलारो, हरप्यारी, मुन्नी देवी, गीता, लडेती देवी, लज्जावती, भगवती, भूपन देवी, मीना देवी, राम वेटी, बत्तो, जावित्री, नेमवती नन्हीं, पूजा शर्मा आदि शामिल है।

गिरधारीपुर निवासी प्रेम नारायण ने बताया, हमारे राशन कार्ड राजनीति के चलते काट दिए। हम लोगों ने वोट नहीं दिया, इसलिए राशन कार्ड काट दिए। दूसरे लोगों के बनवाये है ग्राम प्रधान कमलेश, सेक्रेटरी युधिष्टर सिंह ने। गिरधारीपुर निवासी हरीश कुमार ने बताया कि मेरा राशन कार्ड काट दिया गया है। मुझे सरकारी नौकर दिखाया गया है जबकि मैं मजदूरी करता हूं। राजनीति के चलते मेरा राशन कार्ड काटा गया है। मेरे साथ और 30 से 32 लोग हैं, सभी के गलत तरीके से राशन कार्ड काटे गए हैं। किसी को सरकारी नौकर तो किसी के पास चार पहिया वाहन दिखाया गया है। जबकि उनके पास कुछ नहीं है। वोट की राजनीति का फंडा भी है। हमारे राशन कार्ड काट कर दूसरों के राशन कार्ड बनाए गए हैं। उनसे वसूली भी की गई है पैसों की, जिसका वीडियो मेरे पास है।

गिरधारीपुर निवासी नंद किशोर ने बताया झूठ बोलकर हमको रेलवे में दिखा दिया गया है। इसलिए हमारा राशन कार्ड काट दिया और जो कि हम मजदूरी करते हैं। अधिकारियों के लिए एप्लीकेशन दी है, हम जांच कराने की मांग कर रहे हैं और हमारे राशन कार्ड बनाए जाएं।