- कारपोरेट वार में फंसा शहर का ब्राडबेंड नेटवर्क
- आधा दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं और आईटी व टेलीग्राफ एक्ट में मुकदमा
जागेश्वर न्यूज नेटवर्क
बरेली। शहर के ब्राडबेंड नेटवर्क की दुनिया में बड़ा घपला हो गया है। जाने माने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर डेन के नेटवर्क का सीटी ब्राडबेंड ने अपहरण कर लिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब डेन के अधिकृत प्रतिनिधि दिगंबर पाठक ने बुधवार को देर शाम थाना इज्जतनगर में आईटी व टेलीग्राफ एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामले का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा चर्चित हरजिंदर सिंह मामे समेत सीटी ब्राडबेंड कंपनी व सात लोगों के खिलाफ किया गया है। आरोप है कि डेन के बटलर प्लाजा व स्टेडियम रोड के दफ्तरों पर आरोपियों ने जबरन कब्जा कर लिया। डेन कंपनी के तार देश की प्रतिष्ठित दूरसंचार कंपनी रिलायंस जिओ तथा सीटी ब्राडबेंड के तार जी ग्रुप से जुड़े बताये जाते हैं। जल्द ही इस मामले में टेलीकाम कंपनियों की कारपोरेट वार की सुगबुगाहट महसूस की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार डेन कंपनी, जिसको कि अब रिलाइंस जीओ की अधिकृत कंपनी बताया जाता है। इसके अधिकृत प्रतिनिधि दिगंबर पाठक ने पुलिस अधिकारियों को भेजी गई एक शिकायत के आधार पर यह मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा डेन कंपनी के वितरक हरजेंद्र सिंह समेत प्रबंधक देवेन्द्र सिंह, मनप्रीत सिंह, सीटी ब्राडबेंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, अंजन जैन भारत संचालक, सुरेश बकरिया संचालक व रत्नाकर शर्मा संचालक के खिलाफ नामदज दर्ज कराया गया है। मुकदमें में धोखाधड़ी की धारा 420 के साथ साथ कई अन्य धारायें भी लगाई गई हैं। साथ ही आईटी व टेलीग्राफ एक्ट में भी मामले को दर्ज किया गया है।
कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि दिगंबर पाठक की ओर से कहा गया है कि वह ओखला इंडस्ट्रीयल इस्टेट, नई दिल्ली से अपने व्यापार का संचालन करते हैं तथा कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। उनकी कंपनी पूरे भारत में फिक्सड लाइन ब्राडबेंड सिर्विसेज यानी इंटरनेट सर्विसेज के व्यावसाय में हैं तथा बरेली समेत पूरे देश के दूरसंचार के क्षेत्र में उनकी कंपनी की प्रतिष्ठा गुडविल बहुत बेहतर है। कंपनी 15 सालों से भी अधिक समय से दूरसंचार के क्षेत्र में प्रतिष्ठापूर्ण ढंग से कार्य कर रही है। देवेन्द्र सिंह जो कि इज्जतनगर के निवासी हैं तथा कंपनी के प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं तथा हरजिंदर सिंह मामे जो कि कंपनी के बरेली में डिस्ट्रीब्यूटर यानी वितरक हैं। मनप्रीत सिंह उनके बेटे हैं तथा एक अन्य आरोपी सीटी ब्राडबेंड सर्विसेज लिमिटेड व उसके संचालक हैं।
डेन कंपनी ने नौ मई 2022 को हरजिंद्र् सिंह मामे को अपना वितरक नियुक्त किया थ। साथ ही प्रबंधक देवेन्द्र सिंह का काम डिस्ट्रीब्यूटर के सहयोग से व्यावसाय को आगे बढ़ाने का था। कंपनी की ओर से काफी महंगे उपकरण भी बरेली में दिये गए थे। इसी महीने 13 मई को सभी आरोपी जानबूझकर आपराधिक साजिश करते हुए कंपनी के बटलर प्लाजा व सिंह टावर, स्टेडियम रोड के कार्यालय में जबरन घुस गए तथा बलपूर्वक डेन कंपनी के ओएलटी से सिंगनल आदि काट दिए तथा सीटी ब्राडबेंड के सिंगनल को जबरन इस नेटवर्क पर जोड़ दिया। डेन कंपनी के उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए पूरे नेटवर्क का ही अपहरण कर लिया गया। डेन कंपनी की ओर से कहा गया है कि इन सभी ने मिलकर धोखाधड़ी करके केवल डेन का ही नुकसान नहीं किया है बल्कि अवैध रूप से ग्राहकों के डाटा से समझौता करके देश की सुरक्षा को भी खतरे में डाला है। कंपनी को करोड़ों का नुकसान हुआ है।
आज देर रात इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बताया जाता है कि उच्च स्तर पर हुई पैरवी के बाद यह मुकदमा दर्ज हुआ है। एक तरह से इंटरनेट की दुनिया में इसको कारपोरेट वार का भी एक हिस्सा माना जा सकता है। क्योंकि डेन कंपनी का संबंध देश की शीर्षस्थ कंपनी रिलायंस जीओ से बताया जाता है तथा नेटवर्क पर कब्जा करने वाली सीटी ब्राडबेंड कंपनी के तार जी ग्रूप से जुड़े हुए बताया जाते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है। आने वाले वक्त में इस प्रकरण में कई दिलचस्प मोड़ आने की उम्मीद है।

0 Comments