बरेली। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज बरेली मंडल के चारों जिले बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। बरेली मंडल में निकाय चुनाव कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। शाहजहांपुर की जनता अपना पहला महापौर चुनेगी। मतदान को लेकर चारों जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुभाष नगर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मतदान केंद्र पर कालीचरण मार्ग सुभाष नगर रेलवे कॉलोनी के मतदाता हैं। छह हजार मतदाता इस मतदान केंद्र पर है, लेकिन दोपहर 2:00 बजे तक सिर्फ 1300 मत पड़े थे, मतदान प्रतिशत फीका रहने के आसार हैं। कारण यह है कि सुभाष नगर के लोग रेलवे अंडरपास ना बनने की वजह से खफा हैं।
बरेली मंडल में दोपहर तीन बजे तक का अपडेट
नगर निगम बरेली - 29.00
शाहजहांपुर- 43.30 प्रतिशत मतदान
बदायूं- 46.73 प्रतिशत मतदान
पीलीभीत- 50.48 प्रतिशत मतदान
बरेली में एक बजे तक 30.78 प्रतिशत वोट पड़े
आंवला नगर पालिका- 37.01
नवाबगंज नगर पालिका- 43.08
फरीदपुर नगर पालिका- 32.86
बहेड़ी नगर पालिका- 36.3
नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां - 42.8
नगर पंचायत देवरियां - 47.25
नगर पंचायत धौराटांडा - 41.5
नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी - 34.07
नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी - 38.83
नगर पंचायत फरीदपुर - 58.09
नगर पंचायत मीरगंज -42.5
नगर पंचायत रिछा - 41.22
नगर पंचायत रिठौरा- 44.73
नगर पंचायत बिशारतगंज - 39.76
नगर पंचायत शेरगढ़ - 41.87
नगर पंचायत शाही - 38
नगर पंचायत शीशगढ़ - 45.71
नगर पंचायत सेंथल- 37.25
नगर पंचायत सिरौली - 42.2

0 Comments