बरेली। पीलीभीत रोड पर एयरपोर्ट के पास मुड़िया अहमदनगर में स्थित पांच सितारा होटल रेडिसन के मालिक ने साठगांठ कर ग्राम वासियों के विरोध के बावजूद भी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। जिसको लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने एसडीएम सदर से इसकी शिकायत की और कार्रवाई की मांग की है।

मुड़िया अहमदनगर गांव के लोगों ने इस मामले में हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों से मिलाकर एसडीएम सदर को पूरे मामले से अवगत करवाते हुए ज्ञापन सौंपा है। उनका आरोप है कि होटल रेडिसन के एमडी ग्राम समाज की जगह एवं चकरोड को अपने होटल में विलय करके अवैध कारोबार करने की नियत से यह कृत्य कर रहेे है। जबकि उक्त चकरोड के पास एक धार्मिक मंदिर एवं हिंदू समाज का दसवां स्थल भी है। 

बताया जाता है कि यह प्राचीन रास्ता है जो कि ग्रामीणों द्वारा प्रयोग में आता है। इस पूरे प्रकरण से समाज में अत्यंत आक्रोश है। इस दौरान उन्होंने एसडीएम सादर को बताया कि ग्राम समाज की जगह पर होटल द्वारा अवैध कब्जा कर ग्राम समाज की भूमि को होटल में मिला लिया है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में तत्काल होटल प्रबंधन पर कार्यवाही नहीं हुई तो समाज की सहभागिता से हमारा संगठन सड़क पर उतरने को मजबूर होगा। इसकी पूर्णतया जिम्मेदारी स्थानीय शासन प्रशासन की होगी।