बरेली। खण्डेलवाल ग्रुप ऑफ इन्टीट्यूशन्स में कोरोना के बाद भव्य आयोजन में सीनीयर छात्रों ने जूनीयार्स को आगे बढ़ने हेतु सटीक सलाह दी, कहा कि अपने दो वर्ष के कार्यकाल में आपकों जो भी पढ़ाया, बताया, समझाया जाये उसे गांठ बाध लें, क्योंकि यही आपके करीयर को विकसित करता है। हमने अर्न, बर्न, लर्न का पाठ यही से सीखा है। हम सभी को यहाँ के प्रबन्धन एवं फैकल्टी ने विकसित होने का पूरा मौका दिया, कार्पोरेट जगत, मार्केट-व्यापार में आपको अपनी जगह खुद बनानी होगी। आप सभी को मल्टीटास्किंग बनाना होगा, आपसे बहुत सारी अपेक्षायें रखीं जायेंगीं और उस पर खड़े रहकर बैस्ट परफार्मेन्स सिद्ध करना होगा। शॉर्ट कट व सिफारिशे आपको नौकरी दिला तो सकतीं है पर उस पर टिके रहना आपके उपर निर्भर करेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पूर्व छात्रों में से कई सफल उद्यमी बनें, जिनमें से रोहित शर्मा, वैभव अग्रवाल, त्रृष्टि खण्डेलवाल, अंकुल गुप्ता, विक्रम सक्सेना, जयंत चण्डा, मानस मलिक, कीर्ती जेटली, दिव्या गंगवार, अंकुश खण्डेलवाल(यूपीटीयू टॉपर) उल्लेखनीय है, ने अपने स्वयं के व्यवसाय में अभूतपूर्व प्रगति कर परचम लहराया है। नरेंद्र मोदी की परिकल्पनाओं के प्रतीक प्रोग्राम र्स्टाटअप, मेड इन इण्डिया के सपनों को साकार कर यह मैसेज दिया किु मुख्य अतिथि डा. एन.एल.शर्मा ने कहा कि आप जॉब देने वाले बने ना कि जॉब सीकर। कार्यक्रमों के दौरान आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों को अपने पुराने दिनों की याद ताजा कर दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रवक्ता अजीत वर्मा, रतिका चावला, मुकुल गुप्ता, तृष्टि खण्डेलवाल, की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रबन्घ निदेशक डा विनय खण्डेलवाल, महानिदेशक डा अमरेश कुमार ने सफल आयोजन हेतु बधाई एवं उज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाये दीं।

0 Comments