बरेली। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में कई जगह तरह-तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी के अंतर्गत सिविल लाइन स्थित जैन मंदिर से एक विशाल ध्वजा यात्रा निकाली गई। यात्रा को जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल व वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार के भाई अनिल कुमार सक्सेना ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा में तरह-तरह की सुंदर-सुंदर झांकियां शोभा बढ़ा रही थीं। जिन्हें देखकर सभी लोग मंत्र मुक्त हो गए। यह विशाल ध्वजा शोभा यात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर कालीबाड़ी शामतगंज से आलमगिरीगंज होते हुए बड़ा बाजार साहूकारा होते हुए अलखनाथ मंदिर पर समापन हुई। इस दौरान बजरंगबली के जयघोष भी लगे। जहां पहले मनोकामना हवन होगा, उसके बाद समस्त भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन होगा। साथ ही दरबार लगेगा और महा आरती के पश्चात छप्पन भोग प्रसाद के उपरांत कार्यक्रम का विधि-विधान से समापन होगा। शोभायात्रा में महंत अभिषेक मिश्रा, उप महंत आयुष मिश्रा तथा उनके साथ शुभांक सक्सेना, हनु मिश्रा, प्रीती पाराशरी, श्वेता मिश्रा, किरन मिश्रा, कुश शुक्ला आदि सहयोगी शामिल रहे।

0 Comments