बरेली। मंगलवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला कार्यालय पर सपा के महापौर प्रत्याशी संजीव सक्सेना के चुनाव में नामांकन कराने के बाद आवश्यक मीटिंग हुई। जिसमें हम कायस्थ के महानगर अध्यक्ष अनुज सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना, भाजपा पूर्व पार्षद अनुपम चमन, जिला उपाध्यक्ष एमडी सक्सेना, योगेश सक्सेना, विशाल खरे इस महत्वपूर्ण बैठक में मौजूद रहे। जिसमें सामूहिक रूप से कायस्थ समाज के महापौर पद के प्रत्याशी संजीव सक्सेना को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया गया एवं साथ में कोर कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें आलोक सक्सेना ने कहा कि यह चुनाव स्थानीय निकाय चुनाव है जो कि क्षेत्रीय स्तर पर प्रत्याशी की छवि एवं उसके कार्य क्षमता के ऊपर लड़ा जाता है। नगर निगम का महापौर बरेली शहर की सड़क सफाई लाइट की बेहतर व्यवस्था बनाए जाने के लिए ही चुने जाते हैं। देश और प्रदेश कि किसी भी पॉलिसी बनाए जाने में कोई योगदान नहीं होता है। वर्तमान में कायस्थ समाज शैक्षिक आर्थिक राजनीतिक रूप से बहुत ही पिछड़ चुका है। सरकार में कैबिनेट मंत्री को हटाए जाने के बाद कायस्थ समाज के लिए राज्यमंत्री का पद देकर उपेक्षित किया है। साथ ही वर्तमान में बरेली नगर निगम में भी कायस्थ समाज के बहुत से प्रत्याशियों का टिकट काटकर अन्य जातियों के टिकट कर दिए गए हैं और उनको राजनीति से बाहर कर दिया गया है। जिसका अपमान किसी भी कीमत पर कायस्थ समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। अत: बरेली का कायस्थ समाज नगर निगम के स्थानीय निकाय चुनाव में संजीव सक्सेना को भारी बहुमत से विजयी बनाकर अपने साथ हुए अन्याय और अपमान का बदला लेगा। समस्त कायस्थ बाहुल्य क्षेत्रों में घर घर जाकर यह जरूर बताएंगे की वर्तमान भाजपा सरकार से कायस्थ समाज के एक हाथ में पौधा और दूसरे हाथ में आरती का ही आशीर्वाद मिला है। बैठक में संदीप सिन्हा एन के खरे, सुमित सेठ राजीव सक्सेना डॉ मयंक सक्सेना श्याम दीप सक्सेना, अपुल श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।