पुलिस हिरासत में आरोपी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हल्दी खुर्द में लगभग दो माह पूर्व पुरानी रंजिश के चलते आठ लोगों ने एक घर पर धाबा बोल दिया था। जान से मारने के प्रयास में तमंचे से फायरिंग भी की थी। मीरगंज पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है। दूसरे आरोपी चौधरी ओमवेश को पुलिस ने शुक्रवार को देर शाम गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। बता दें कि चौधरी ओमवेश के पास से फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दी खुर्द से जुडा है। बता दें कि दो फरवरी को चौधरी ओमवेश, गोपाली सिंह, कुलवीर सिंह, राजपाल सिंह, सतनाम सिंह, प्रदीप, संदीप, प्रभा सहित आठ लोगों ने कमेंद्र सिंह के घर पर पुरानी रंजिश के चलते धाबा बोल दिया था और कमेंद्र, राजीव, कमला व सीलेन्द्र को मारपीट कर घायल कर दिया था। कमेंद्र की ओर से मीरगंज थाने में चौधरी ओमवेश सहित आठ लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दीं थी। एक आरोपी कुलवीर सिंह को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस ने शुक्रवार को देर शाम आरोपी चौ.ओमवेश को फायरिंग में प्रयुक्त तमंचे सहित गिरफ्तार किया।