बरेली। शनिवार को विधानसभा फरीदपुर में भाजपा युवा मोर्चा आंवला के जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय के नेतृत्व में "बाई 20 चौपाल" मेगा कार्यक्रम का कुंवर पैलेस में आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फरीदपुर के लोकप्रिय विधायक प्रो श्याम बिहारी लाल जी रहें। विधायक डा. श्याम बिहारी लाल ने 300 गैर राजनीतिक युवाओं को संबोधित हुए हुए भविष्य के कार्य 4.0, नवाचार और 21वी सदी के कौशल भविष्य को लेकर युवाओं का मार्गदर्शन किया। विशिष्ठ अतिथि सीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने कहा जी 20 समूह की अध्यक्षता की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को सौंपी गई है। कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री प्रदीप कठेरिया संचालन जिला महामंत्री घनश्याम शर्मा ने किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला महामंत्री ऋषभ शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रौनक वर्मा, विशाल सिंह, अंकित, अभिषेक, शिवम, मनोज, आकाश, परवेज हुसैन, अभिनव गौड़, सोमदत्त पाल, अजय मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमवीर गुर्जर, चेयरमैन पति ब्रह्मशंकर गुप्ता, पूर्व चेयरमैन हरिओम गुप्ता, ओमकार कठेरिया, अर्जुन कठेरिया, प्रवेंद्र कठेरिया, पुष्पेंद्र यादव, पर्वत सिंह, युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments