बरेली। मंगलवार को केन्द्र राज्य पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले जिसके केंद्रीय संयोजक शिवगोपाल मिश्रा के आह्वान पर राज्य व केन्द्र के कर्मचारियों ने जगह जगह विरोध प्रदर्शन किये व रैलियाँ निकाली। जॉइंट फोरम के सयोंजक व एनई रेलवे मज़दूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि राज्य सरकार व केन्द्र सरकार के लगभग 3000 हज़ार कर्मचारियों ने अपनी कुछ प्रमुख मांगे जिसमे मुख्य रूप से नई पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल किये जाने हेतु आयकर विभाग से चलकर कलेक्ट्रेट तक विरोध प्रदर्शन किया तथा एक सयुंक्त रैली निकालकर अपनी मांगों को पूरा किये जाने की अपील की साथ ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट बरेली के माध्यम से दिया।

प्रमुख मांगे

1- 1 जनवरी 2004 के बाद भर्ती सभी केंद्र एवं राज्य सरकार केियों को पुरानी पेंशन में सम्मिलित करते हुए गारंटीड पेंशन योजना लागू की जाए।

2- केंद्र एवं राज्य सरकार के सरकारी संस्थानों का निजीकरण एवं निगमीकरण बंद किया जाए।

3- पदों का अंधाधुंध सरेंडर बंद कर आवश्यकतानुसार नए पद सृजित किए जाए ।

4- केंद्र एवं राज्य सरकार के स्थाई पदों के विरुद्ध अस्थाई कर्मचारियों को न लगाया जाए।

5- नए श्रम कानून जिसमें कर्मचारियों के हकों के विरुद्ध अध्यादेश संशोधित किया गया है उसे निरस्त किया जाए।


इसके साथ ही ज्ञापन के माध्यम से समस्त केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों ने माननीय प्रधानमंत्री महोदय से अपील भी की आप हम सभी केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों की भावनाओं एवं पुरानी पेंशन के प्रति अपनी सभी संवेदनाओं को हम कर्मचारियों के प्रति व्यक्त करते हुए हम सभी केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की कृपा करेंगे। हम सभी केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों को पूर्ण विश्वास कि आप हम कर्मचारियों की निम्नलिखित समस्याओं के प्रति विशेष ध्यान देते हुए उनका निराकरण कराने की कृपा करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ज्वाइंट फोरम केंद्र-राज्य पुरानी पेंशन बहाली मंच बरेली से सह संयोजक रविंद्र सिंह (महासचिव सीसीजीआई डब्लू), सुरेंद्र सिंह मलिक (एनई रेलवे मज़दूर यूनियन), सुनील जैन (अध्यक्ष सयुंक्त कर्मचारी परिषद), मुकेश चौहान (प्रांतीय अध्यक्ष शिक्षक संघ), मुशर्रफ़ खान,राम कुमार,राजेश दुबे (एनआरएम यूँ ), शिवेश गुप्ता (कलेक्ट्रेट कर्मचारी महासंघ), संजीव मेहरोत्रा(बैंक), गीता शांत (एलआईसी ),नवीन कालरा (ईपीएफ), बीएन सिंह, विवेक शर्मा, अरुण जायसवाल,मोहम्मद हसन ,रोहित सिंह, राम किशोर, परवेज़ अहमद, रिया सिंह, शीतल, सोनल, पिंकी सिंह, मनोज कुमार वर्मा, आरके पाण्डेय, जगवीर सिंह, धर्मपाल ,अनुराग शुक्ला, हसरत हुसैन, प्रिया मौर्या, संजय त्यागी, बृजेश सागर व नरमू के मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन आदि उपस्थित रहे।