दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात तेज भूकंप महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं खबर है कि उत्तर भारत में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नोएडा एनसीआर से लखनऊ तक भूकंप के भारी झटके महसूस किए गए हैं। इस दौरान रिक्टर स्केल पर 7.7 तीव्रता मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है। यूपी से साथ उत्तराखंड और राजस्थान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

एनसीआर में घरों से बाहर निकले लोग