बरेली। बरेली में फाल्गुन माह की रामलीला ब्रह्मपुरी में चल रही है। गुरुवार रात भगवान राम सीता के विवाह, रानी कैकई दशरथ संवाद, कैकई भरत संवाद तथा श्रीराम के वनवास जाने की लीला का मंचन किया गया। गुरु व्यास मुनेश्वर जी महाराज ने लीला की कथा के विषय में बताते हुए वर्णन किया कि दशरथ के साथ अन्य सभी राज्यकर्मी व प्रजाजनों को साथ ले जनकपुरी पहुंचे और उनकी उपस्थिति में तीनों भाइयों तथा श्रीराम व माता सीता का विवाह मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को संपन्न हुआ। इसके पश्चात राजा दशरथ सबको साथ ले अयोध्या लौट आए।

जब राम और सभी भाइयों के विवाह का शुभ अवसर बीत गया तो राजा दशरथ अपने ज्येष्ठ पुत्र राम को राजगद्दी सौंपने की तैयारी करने लगे, पूरी प्रजा और परिवार हर्षोल्लास से भर गए। राजा दशरथ की दूसरी रानी केकई की एक दासी थी मंथरा। राम के राज्याभिषेक की बात सुन मन में कुछ अलग विचार बना के मंथरा ने रानी केकेयी को यह बात कही कि तुम्हारे सुखों का अंत होने वाला है।

महाराज दशरथ ने कल सुबह राम का राज्याभिषेक करने का निर्णय लिया है। यदि राम राजा बने तो भरत उनके दास हो जाएंगे और उन्हें स्वयं कौशल्या की दासी बनना पड़ेगा। मंथरा ने कैकेयी से कहा कि यदि वह राजा दशरथ से मिले दो वर आज मांग ले तो यह समस्या समाप्त हो सकती है।

वह दो वर थे राम को 14 वर्ष का वनवास व भरत को अयोध्या का राजा बनाना। रानी केकयी को मंथरा का यह सुझाव पसंद आया व उन्होंने ऐसा ही किया। मंथरा की बातों में आकर रानी केकई ने सारे वस्त्र आभूषण त्याग कर मलिन वस्त् धारण कर लिया और कोप भवन में जाकर बैठ गईं। जब राजा दशरथ उनसे मिलने पहुंचे तब केकई ने उनसे कहा...

राजा दशरथ ये सुनकर चकित रह गए और उन्होंने रानी को समझाने की बहुत कोशिश की। बहुत भरे मन से उन्होंने रामकी वन जाने की अनुमति दी, सभी माताओं से भी आज्ञा ले राम भाई लक्ष्मण और सीता जी के साथ वनवास को प्रस्थान करते हैं, उधर जब भरत अपनी ननिहाल से लौटते हैं और उनको ये सब ज्ञात होता है तो वो कैकई से बहुत वादविवाद करते हैं।

रामलीला में यूपी सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार भी पहुंचे। जहां उन्होंने श्रीराम की आरती उतार कर प्रभु का आशीर्वाद लिया। प्रवक्ता विशाल महरोत्रा ने बताया कि कल निषाद गंगा घाट (नाव) की शोभायात्रा पूरे क्षेत्र में निकाली जायेगी तथा केवट संवाद की लीला का मंचन साहूकारा में तुलसी गली में होगा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सर्वेश रस्तोगी ने कहा कि होली के अवसर पर निकली राम बारात को भव्य बनाने में कमेटी के सभी पदाधिकारियों व रामभक्तों का सहयोग रहा।

अतिथियों में अंशु सक्सेना, राजू मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, लवलीन कपूर, नवीन शर्मा, विवेक शर्मा, गौरव सक्सेना, पंडित सुरेश कटिहा, सत्येंद्र पांडेय, महिवाल रस्तोगी, नीरज रस्तोगी, दिनेश दद्दा, अखिलेश अग्रवाल, पंडित विनोद शर्मा, अनमोल रस्तोगी, सुनील रस्तोगी, संजीव रस्तोगी, अजीत रस्तोगी, गणेश सामंत, प्रदीप मराठा, नाना साहब गाडे, शशांक शेखर पांडेय, बंटी रस्तोगी, शिवम रस्तोगी,अभिनव और कौशिक पांडे मौजूद रहे।