बरेली। यातायात जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे तमाम अभियान के बावजूद सड़कों पर अक्सर युवा बाइक और कार पर स्टंट करते दिख जाते हैं। पकड़े जाने पर उनका चालान किया जाता है लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। कई बार इन स्टंटबाजों को पकड़ना पुलिस के लिए भी मुश्किल हो जाता है।
बरेली में ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कार की छत पर करीब 14 लड़के सवार दिखाई दे रहे हैं। कार की छत पर बैठे लड़के हुड़दंग मचा रहे हैं। यह वीडियो बरेली जिले में बहेड़ी कस्बे का बताया जा रहा है। पास से गुजर किसी राहगीर ने इन लड़कों का वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर वायरल कर दिया।

0 Comments